Saturday, April 19, 2025
spot_img
spot_img

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में मसूरी पुनर्गठन जल आपूर्ति योजना के संबंध में समीक्षा बैठक ली।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में मसूरी पुनर्गठन जल आपूर्ति योजना के संबंध में समीक्षा बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि गर्मियों में मसूरी क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को योजना पर तेजी से कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा से पूर्व पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को योजना को मार्च 2023 तक हर स्थिति ने पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय से कार्य पूरा करने के लिए नाइट शिफ्ट में भी काम किया जाए। कार्य समय से पूर्ण हो इसके लिए जिलाधिकारी से बात करके रात को रोड क्लोजर की व्यवस्था की जाए, ताकि कार्य समय से पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य के लिए साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित किए जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि कार्य को समय से पूर्ण करने हेतु फंड्स की समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्मियों से पूर्व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। कार्यों की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को प्रेषित की जाए।

इस अवसर पर अपर सचिव पेयजल श्री उदयराज सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!