spot_img
spot_img

कुंराड़ गांव में भट्ठा स्वामी को बदमाशों ने गोली मार दी

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

रुड़की –  ज़िला हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र मे कुंराड़ गांव भट्ठा स्वामी को बदमाशों ने गोली मार दी। भट्ठा स्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित कुमराड़ा गांव में ईट भट्ठा मालिक अजय मलिक निवासी मुजफ्फरनगर को उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह दफ्तर में बैठे हुए थे।

दरअसल, अजय ने ईंट भट्टे की भूमि सढोली माजरा गांव निवासी नाथूराम से लीज पर ली थी। नाथूराम के बेटे इस जमीन को छुड़वाना चाह रहा था, लेकिन अभी तक लीज की मियाद पूरी नहीं हो पाई थी। इस पर उसके बेटे विपिन ने भट्ठा स्वामी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे अजय मलिक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है आरोपियों की तलाश की जा रही है।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img