Thursday, February 6, 2025
spot_img

देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा आज रविवार 7 नवंबर को ब्लॉक चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी में एक बैठक की गई।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा आज रविवार 7 नवंबर को ब्लॉक चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी में एक बैठक की गई। इस बैठक में प्रदेश के संगठन संचालक सुशील रतूड़ी द्वारा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की । बैठक में चर्चा का मुख्य विषय वर्तमान में समाज द्वारा संस्कृत संस्कृति को भूला जा रहा है जिसको लेकर देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इस बैठक में पर्यावरण सरंक्षण व स्वच्छ कैसे रहे, यज्ञों के द्वारा अनेक विधियों के द्वारा पर्यावरण का संरक्षण करना। साथ ही सरकार द्वारा देवस्थानम बोर्ड का गठन का देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड पूर्ण रूप से बहिष्कार किया। देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड का कहना है कि यह तीर्थ पुरोहितों के साथ तीर्थ पुरोहितों की परंपरा के साथ खिलवाड़ करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसका देवभूमि ब्राह्मण महासभा पुरजोर विरोध करता है।चिन्यालीसौड़ के ओमकार होटल में आयोजित बैठक में प्रदेश के अलग- अलग जनपदों से अनेक ब्राह्मण उपस्थित रहे तथा सर्वसम्मति से गणेश भूषण जगूड़ी को नगर अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ के रूप में जिम्मेदारी दी गई, नगरउपाध्यक्ष के रूप में विवेक डबराल को, संयोजक के रूप में आशीष डबराल, सह संयोजक के रूप में माधव डबराल, जिला प्रवक्ता के रूप में वासुदेव चमोली को जिम्मेदारी दी गई, जिसमें उत्तरकाशी जनपद से जिला उपाध्यक्ष कमलेश्वर भट्ट, द्वारिका प्रसाद उनियाल ब्लॉक अध्यक्ष तथा प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल भट्ट, टिहरी जनपद से जिला अध्यक्ष रोशन पैन्यूली, आचार्य नंदीश्वर, सुनील जोशी, आशीष कोठारी, प्रवेश जोशी आदि देव तुल्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

-Advertisement-spot_img

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!