spot_img
spot_img

शिक्षको पर गलत टिप्पणी से शिक्षक् समाज मे रोष।

More articles

हरिद्वार :- शिक्षको पर आय दिन अमर्यादित टिप्प्णी अक्सर कई मौकों पर की जाती है। लेकिन अब शिक्षक् समाज ने खुलकर इसका विरोध दर्ज किया है। हाल ही मे एक न्यूज पोर्टल की एक खबर पर शिक्षको ने कड़ा ऐतराज जताया है। बता दे की न्यूज पोर्टल ने शिक्षको की हुई मौज खत्म अब जाना होगा स्कूल शीर्षक से एक खबर प्रसारित की है जिस पर शिक्षको ने कड़ा विरोध दर्ज किया है।
इसी संदर्भ में उत्तम शर्मा जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक् संघ हरिद्वार ने
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्य्क्ष व महामंत्री को एक पत्र लिखा है कि उक्त पोर्टल पर तत्काल मानहानि का दावा करें। ज्ञात रहे के प्रथम लॉक डाउन से ही शिक्षको की ड्यूटी अलग अलग कार्यो में लगाई गई है। साथ ही चैक पोस्ट, क्वारन्टीन सेन्टरों, ऑक्सीजन सप्लाई से लेकर वेक्सिनेशन तक मे शिक्षको ने पूरे मनोबल से कार्य किया है।

बहुत से शिक्षको ने इस दौरान कोरोना से ग्रसित होकर अपने प्राण भी त्यागे है। अब शिक्षको के ऊपर मौज वाली टिप्पणी से शिक्षक् समाज में असंतोष व रोष है।।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img