Wednesday, May 21, 2025
spot_img
spot_img

27 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही दोनों राष्ट्रीय पार्टीयों भाजपा और कांग्रेस ने नगरपालिका गौचर के लिये अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

27 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही दोनों राष्ट्रीय पार्टीयों भाजपा और कांग्रेस ने नगरपालिका गौचर के लिये अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।
बीते रोज देर शाम हुई घोषणाओं में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा गौचर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये भाजपा के अनिल नेगी तथा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिये संदीप नेगी को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

भाजपा के अनिल नेगी वर्तमान में गो सेवा आयोग के प्रदेश सदस्य, लगातार तीन बार के पालिका परिषद सभासद, पूर्व में जिला नियोजन समिति सदस्य पर हाईकमान ने अपना भरोसा जताया हैं।

जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पार्टी के विभिन्न पदों तथा पूर्व में मंडी परिषद अध्यक्ष पद पर रहे संदीप नेगी को प्रदेश कांग्रेस हाईकमान द्वारा अपना आशीर्वाद दिया है। यद्यपि दोनों पार्टियों से कई अन्य कार्यकर्ताओ ने भी अध्यक्ष पद के लिये अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी लेकिन दोनों राष्ट्रीय पार्टीयों ने अपने द्वारा घोषित प्रत्याशीयों पर ही भरोसा जताते हुऐ विजयी होने का आशीर्वाद दिया है।

-Advertisement-spot_img

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!