Saturday, February 8, 2025
spot_img

उत्तराखंड में फिर  बारिश और बर्फबारी के आसार

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। धूप खिलने के बावजूद सर्द हवाएं कंपकंपी छुटा रही हैं। जबकि, सुबह-शाम कोहरा और पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है। अब भी कई इलाकों में आंशिक बादल छाये रहने से सर्दी का सितम बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में आगामी दो फरवरी से मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है, जिससे ज्यादातर इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। फिलहाल प्रदेश में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क है और ज्यादातर इलाकों में धूप खिल रही है। हालांकि, पहाड़ों में जमी बर्फ पिघलने से आसपास के इलाकों में गलन महसूस की जा रही है। वहीं, पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण मैदानों में भी दिनभर कंपकंपी छूट रही है। इसके अलावा मैदानों में कोहरा भी मुसीबत बना हुआ है। साथ ही ज्यादातर इलाकों में पाला गिरने का सिलसिला भी जारी है। इससे तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। दो फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय में सक्रिय होने के कारण प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड बरकरार रह सकती है।

-Advertisement-spot_img

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!