Saturday, February 8, 2025
spot_img

कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने पूर्व सैनिकों से संवाद स्थापित किया, इस दौरान रमोला ने पूर्व सैनिकों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

उत्तराखंड मैं 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, इसी कड़ी मैं आज  श्यामपुर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने पूर्व सैनिकों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान रमोला ने पूर्व सैनिकों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। साथ ही पार्टी की सरकार बनने पर उनके हितों के लिए कार्य करने की बात कही।

श्यामपुर बाईपास स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जयेन्द्र रमोला ने कहा कि सैनिक ही हैं जो अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय हमारी सुरक्षा के लिए बिताते हैं, हमारे लिए शहीद होते हैं। उनका जीवन देश को समर्पित रहता है। सेवाकाल के बाद भी उन्हें जूझना पड़ता है। वह हमारी धरोहर है। उनका सम्मान हम सभी के लिए जरूरी है। पूर्व सैनिक विक्रम शाही ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में पूर्व सैनिकों के रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं। आज पूर्व सैनिक सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी ही हासिल कर पा रहा है। जबकि कांग्रेस ने उनके लिए आरक्षण की व्यवस्था थी। इसीलिए पूर्व सैनिक आज कांग्रेस के साथ खड़ा है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, सनमोहन सिंह रावत, बलवंत रागंड, महेंद्र सिंह, एसएम लसियाल आदि मौजूद थे।

-Advertisement-spot_img

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!