Sunday, February 9, 2025
spot_img

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गए निर्देशों के क्रम में क्षेत्र 3 ऋषिकेश की आबकारी टीम द्वारा 12 पेटी इंग्लिश शराब के साथ अभियुक्त प्रदीप भारद्वाज पुत्र प्रेम भारद्वाज निवासी श्यामपुर को मय वाहन मारुति एस.एक्स-4 डोईवाला टोल प्लाजा के समीप से गिरफ्तार किया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ,उप आबकारी निरीक्षक नंदन रावत आबकारी सिपाही अर्जुन व अन्य शामिल रहे। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत जनपद देहरादून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण-
(दिनांक 16.01.2022 की सांय 05:00 बजे से दिनाँक 17.01.22 की सांय 5ः00 बजे तक)

आबकारी अधिनियम :-

१- कोतवाली कैन्ट- 51 पव्वे अंग्रेजी शराब, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
२- थाना सहसपुर- 10 लीटर कच्ची शराब, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

कुल बरामदगी – 51 पव्वे देसी शराब, 10 लीटर कच्ची शराब

कुल अभियुक्त गिरफ्तार :- 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

2- आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही :-

१- थाना रायपुर- 03 अवैध खुखरी, 03 अभियुक्त गिरफ्तार।
२- थाना सहसपुर- 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस, 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
३- थाना कैंट- 01 अवैध खुखरी, 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

कुल बरामदगी :- 04 अवैध खुखरी, 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस
कुल अभियुक्त गिरफ्तार :- 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

3- NDPS एक्ट-

१- थाना कैंट- 01 किलो 300 ग्राम गांजा, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
२- थाना बसंत विहार- 6.0 ग्राम स्मैक, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
३- थाना ऋषिकेश- 3.30 ग्राम स्मैक, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
४- थाना रायपुर- 150 ग्राम चरस, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
५- थाना ऋषिकेश- 5.85 ग्राम स्मैक, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

कुल बरामदगी :- 15.15 ग्राम स्मैक, 01 किलो 300 ग्राम गांजा, 150 ग्राम चरस

कुल अभियुक्त गिरफ्तार :- 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

4- आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में पंजीकृत अभियोग

१- कोतवाली नगर:- 02 अभियोग
२- थाना प्रेमनगर:- 01 अभियोग
३- थाना पटेलनगर:- 03 अभियोग
४- थाना कैंट:- 02 अभियोग

कुल :- 08 अभियोग

5- निरोधात्मक कार्रवाई

१- गुंडा एक्ट:- 05 व्यक्तियो के चालान
२- 110 (जी) CRPC :- 01 व्यक्ति पाबंद

-Advertisement-spot_img

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!