spot_img
spot_img

सहायक अद्यापक को दे दी गई सहायक कुलसचिव पद पर प्रतिनियुक्ति

More articles

एक ओर जहां उत्तराखंड सरकार ने स्थानांतरण सत्र शून्य घोषित किया हुआ है, वही दूसरी ओर चहेते लोगो को मनचाहे विभागों में प्रतिनियुक्ति दी जा रही है।
ताज़ा प्रकरण श्रीदेव सुमन  उत्तराखंड विश्विद्यालय बादशाही थौल का है जहाँ एक सहायक अद्यापक को सहायक कुलसचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया।
7 जून 2021 को निर्गत आदेश में श्री देवेंद्र सिंह रावत सहायक अद्यापक (कला) रा0 ई0 का0 काण्डा भरदार रुद्रप्रयाग को एक माह के भीतर पदभार ग्रहण करने को कहा गया है।
शिक्षा महकमे में यह आम बात हो गई है कि अगर पहुच ऊपर तक हो तो मनचाही पोस्टिंग, मनचाही प्रतिनियुक्ति और कभी भी स्थानांतरण किया जा सकता हैं। हालांकि प्रतिनियुक्तियों का खेल नया नही काफी पुराने समय से ही बैकडोर से चहेते लोगो को प्रतिनियुक्ति दी जा रही हैं। ऐसे प्रकरणों से ही आम शिक्षको में रोष बढ़ता जा रहा है जो कई वर्षों से दुर्गम स्थानों पर सेवाए दे रहे हैं। शिक्षको के लिए बने स्थानांतरण एक्ट को अभी तक सरकार सही से लागू नही कर सकी हैं और एक्ट मात्र सफेद हाथी ही बन कर रह गया हैं।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img