टिहरी I आज दिनाँक 09 सितंबर 2021 को राजकीय महाविद्यालय पौखाल में प्राचार्य प्रो.ए. एन. सिंह के संरक्षण में, महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों द्वारा हिमालय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एन. एस. एस. प्रभारी डॉ. संदीप कुमार द्वारा हिमालय दिवस पर सभी को हिमालय को बचाने की शपथ दिलवाई तथा हिमालय के महत्व को समझते हुए इसके गुणों को अपने जीवन/ व्यवहार में अंगीकृत करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए. एन. सिंह जी ने सभी को हिमालय क्षेत्र की विशेषताओं से अवगत कराया तथा हिमालय प्रदेश उत्तराखंड को सुंदर तथा हरा भरा बनाने व अपने प्रदेश वासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सभी को प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। प्राचार्य जी ने अवगत कराया कि महाविद्यालय में सभी प्राध्यापकों व कर्मचारियों को महाविद्यालय के साथ साथ अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं हरियाली युक्त करना चाहिए तभी हम इस हिमालय क्षेत्र को आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से बचा सकते हैं।
प्राचार्य जी ने कर्मचारियों को अपने पास- पड़ोस में भी हरियाली/ पौधरोपण के प्रति जागरूकता लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसी के क्रम में प्राचार्य जी ने कहा कि महाविद्यालय को ग्रीन एवं क्लीन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़/ पौधें लगाने है तथा स्वच्छता पर भी सभी को विशेष ध्यान देना है। महाविद्यालय के सभागार के सम्मुख वाटिका में प्राध्यापकों, कर्मचारियों और स्वयं प्राचार्य जी द्वारा भी क्यारियों की साफ सफाई की गई तथा कूड़े- करकट को इकठ्ठा करके जलाया गया। साथ ही फूलदार पौधों को क्यारियों में लगाया गया। हिमालय दिवस के कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. संजीव प्रसाद भट्ट, डॉ. बी. आर. भद्री, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, डॉ. अंधरूति शाह, डॉ. अनुरोध प्रभाकर, डॉ. संतोषी, कर्मचारीगण श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, श्री मनोज राणा, श्रीमती कुसुम, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री रोशनलाल श्री गंभीर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।