Monday, November 24, 2025
spot_img
spot_img

15 वर्ष से पुराने व्यावसायिक वाहनों को फिटनेस शुल्क में बड़ी राहत

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 15 साल से पुराने व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस शुल्क की दरें बढ़ा दी थीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिलहाल उत्तराखंड के वाहन मालिकों को इससे राहत दे दी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को बड़ी राहत दी है। 15 वर्ष से पुराने व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस शुल्क की बढ़ी हुई दरों को एक जुलाई 2026 तक स्थगित कर दिया गया है।

सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 15 साल से पुराने व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस शुल्क की दरें बढ़ा दी थीं। हैवी ट्रक, वाहन के लिए दरें दो-तीन हजार से बढ़कर सीधे 12,500 रुपये हो गई थीं। मंत्रालय ने 10 गुना तक बढ़ोतरी की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिलहाल उत्तराखंड के वाहन मालिकों को इससे राहत दे दी है।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार आमजन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए ऐसे निर्णय ले रही है, जिनसे जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करती रहेगी।सरकार का संकल्प जनता को राहत देना और जनहित में त्वरित निर्णय लेना है। फिलहाल पूर्व निर्धारित फीस ही लागू रहेगी। हम नहीं चाहते कि प्रदेश के वाहन स्वामियों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों पर अचानक अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़े। आने वाले समय में केंद्र सरकार द्वारा किये जाने वाले पुनरीक्षण के अनुसार ही राज्य में नई दरें लागू की जाएंगी।

-Advertisement-

-Advertisement-

Download Appspot_img
error: Content is protected !!