Saturday, February 8, 2025
spot_img

नया मुख्यमंत्री लगभग तय, हाईकमान कल करेगा घोषणा

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मुख्यमंत्री कि रेस में सतपाल महाराज सबसे आगे”पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी”और पूर्व कैबनेट सुबोध उनियाल व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी है दौड़ में।भाजपा आलाकमान कर सकता सतपाल महाराज के नाम की घोषणा” दिल्ली में चल रहा है मंथन”सोमवार दोपहर तक होगी घोषणा। नैनीताल की भाजपा विधायक सरिता आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को समर्थन देने की घोषणा की है। नैनीताल की नवनियुक्त विधायक सरिता आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही वह चुनाव लड़ी व विजय प्राप्त हुई। कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ही प्रदेश में भारी बहुमत के साथ दुबारा भाजपा सत्तासीन हुई है। विधानसभा चुनाव में सभी सीटों में प्रचार के कारण वह खुद अपनी सीट पर कम समय दे सके जिसकी वजह से मुख्यमंत्री की सीट पर विपरीत परिणाम देखने को मिले। कहा कि आरक्षित सीट नही होती तो वह स्वयं मुख्यमंत्री के लिये सीट खाली करने को तैयार रहती। कहा वह व्यक्तिगत रूप से प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व से पुष्कर सिंह धामी को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने की मांग करती है।

-Advertisement-spot_img

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!