spot_img
spot_img

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री

More articles

देहरादून :-  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद विधान मंडल की बैठक में आज नए मुख्यमंत्री के लिए तमाम नाम लोगो के जेहन में थे । लेकिन मुहर लगी पुष्कर सिंह धामी के नाम पर।

उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री तय करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक हुई. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद रहे. इस बैठक में पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के नाम पर मुहर लग गई. पुष्कर सिंह धामी खटीमा से विधायक हैं। इस बार मुख्यमंत्री कुमाऊं क्षेत्र से होने के कारण राजनीतिक पंडित यह कयास भी लगा रहे हैं कि शायद इस बार गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

कौन हैं पुष्कर सिंह धामी?

पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. उन्हें आरएसएस का भी करीबी माना जाता है. पुष्कर धामी सीमांत विधानसभा क्षेत्र खटीमा से दो बार विधायक चुने गए हैं I 

फिलहाल मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं शपथ ग्रहण आज शाम 6:00 बजे आयोजित किया जायेगा।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img