Home Uttarakhand मैदान से लेकर पहाड़ तक नदियां उफान पर ,बारिश से अचानक नदियों का जलस्तर बढ गया

मैदान से लेकर पहाड़ तक नदियां उफान पर ,बारिश से अचानक नदियों का जलस्तर बढ गया

0
मैदान से लेकर पहाड़ तक नदियां उफान पर ,बारिश से अचानक नदियों का जलस्तर बढ गया

लगातार हो रही बारिश से अचानक मैदान से लेकर पहाड़ तक नदियां उफान पर हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।वहीं ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा का जलस्तर देर रात अचानक बढ़ने से लोग दहशत में आ गए है। चमोली, रुद्रप्रयाग और श्रीनगर में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर  है।योगनगरी ऋषिकेश में रात करीब आठ बजे गंगा का जलस्तर अचानक बढ़कर खतरे के निशान के पास पहुचं गया। आनन-फानन में स्थानीय प्रशासन ने गंगा के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया। प्रशासन ने लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटीय इलाकों को खाली कराना शुरू कर दिया है। वहीं स्टेट कंट्रोल रूम की तरफ़ से भी अलर्ट जारी होने के साथ तहसील प्रशासन भी सक्रिय हो गया।एसडीएम मनीष कुमार के निर्देश जारी करने के साथ ही प्रशासन की टीम ने गंगा से सटे चंद्रेश्वर नगर, त्रिवेणी घाट समेत गंगा से सटे विभिन्न इलाकों को खाली करा दिया है। बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई थी। जिसके चलते मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।