शेर सिंह गढ़िया को मनाने के लिए शुक्रवार को सीएम पुष्कर धामी ने स्वयं कपकोट आने का कार्यक्रम बनाया था । उनको कपकोट के केदारेश्वर मैदन में डेढ़ बजे उतरना था। इसके बाद नजदीक के एक होटल में गढ़िया व उनके बीच वार्ता होनी थी। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व पत्रकारों के समक्ष गढ़िया व धामी की संयुक्त मुलाकात तय थी। शुक्रवार को जहां जनपद में मौसम में चटख धूप थी। वहीं खटीमा में घने कोहरे के कारण धामी का हेलीकाप्टर उड़ान ही नहीं भर पाया। टिकट नहीं मिलने से नाराज शेर सिंह गढ़िया से फोन पर बात हुई। उन्होंने कहा कि वह एक गांव में हैं। कार्यकर्ताओं से घिरे हुए हैं। उन्हें कुछ मालूम नहीं है कि हुआ क्या है। उन्होंने फोन काट दिया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष से फोन करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन रसीव नहीं किया।
सुरेश गढ़िया को टिकट मिलने के बाद शेर सिंह गढ़िया ने शुक्रवार को चौथी बार प्रेस कांफ्रेंस निरस्त की। उन्होंने इससे पूर्व भी तीन बार प्रेस आयोजित की थी हर बार समझा जा रहा था कि शेर सिंह कोई चौकानें वाली घोषणा करेंगे।