Saturday, March 15, 2025
spot_img
spot_img

कार गहरी खाई में जा गिरी हादसे में दो लोगों की मौत हThe car fell into a deep gorge, two people died in the accident

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

नैनीतालः   – पहाड़ पर एक तरफ़ जहां बारिश कहर बरसा रही है। वहीं हादसों का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।  नैनीताल   मे एक कार गहरी खाई में जा गिरी हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर घायल हो गई है। हादसा देर रात हुआ था लेकिन रात भर घायल तड़पते रहे हादसे का पता नहीं चल सका। यदि हादसे का समय पर पता चल जाता तो शायद मृतकों को बचाया जा सकता था ।                                                     हादसा भवाली-ज्योलीकोट रोड पर हुआ है। यहां देर रात कार संख्या डीएल 8 सीएए 2634 भवाली से दिल्ली को जा रही थी। तभी खूपी गेठिया के समीप देर रात दो बजे कार खाई में गिर गई। रात होने के कारण हादसे का पता नहीं चल सका। घायल रात भर इलाज के लिए तड़पते रहे। आज सुबह मॉर्निंग वॉक को निकले बच्चों ने महिला के कराहने की आवाज सुनी। जिसके बाद बच्चों ने गांव में इसकी खबर दी। बच्चों की खबर पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खाई में देखने के बाद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को सूचना दी। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!