आज दिनांक 22 अप्रैल 2022 को श्री आनन्द वर्धन, अपर मुख्य सचिव शहरी विकास द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 की सभी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली गयी जिसमें निम्न अधिकारी, उपस्थित रहे।
1.श्री विनोद कुमार सुमन, सचिव, शहरी विकास विभाग, देहरादून।
2. डॉ आर राजेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लि0/जिलाधिकारी देहरादून।
3. श्री कृष्ण कुमार मिश्रा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लि0/उप जिलाधिकारी देहरादून।
4. श्री अभिषेक कुमार आनन्द, वित्त नियत्रक, देहरादून स्मार्ट सिटी लि0।
5. श्री जगमोहन सिंह चौहान, मुख्य महाप्रबन्धक (तकनीकी), देहरादून स्मार्ट सिटी लि0।
6. श्री दिपांकर दत्ता, टीम लीडर, पी0एम0सी0- देहरादून स्मार्ट सिटी लि0।
इसके अतिरिक्त देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्य सभी अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 के अधिकारियों द्वार ए0सी0एस0/सचिव शहरी विकास विभाग को स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत समस्त परियोजनाओं के विषय में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया जिसमें ए0सी0एस0 शहरी विकास विभाग द्वारा निम्न निर्देश दिये गये।
1.वॉटर ए0टी0एम0 कों गर्मियों को देखते हुए सूचारू रूप से चलाया जाए, जिससे आमजनता तक अधिक से अधिक मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके
2.स्मार्ट रोड परियोजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो को गहनता के साथ समीक्षा की जाए जिससे स्मार्ट रोड परियोजना को ससमय पूर्ण करने के साथ-साथ शहर की आम जनता को होने वाली असुविधा से बचा जा सके।
3. स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत चल रही परियोजनाओं को क्रियान्वयन हेतु आगमी वर्षा ऋतु को देखते हुए कार्ययोजना बनायी जाए।
4. परियोजना से सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन कार्य स्थल में जाकर कार्य की समीक्षा कराना सुनिश्चित करें।
5. परियोजना से सम्बन्धित रेखीय विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए कार्यस्थल का संयुक्त निरीक्षण कर विस्तृत रिर्पोट तैयार करें।
देहरादून स्मार्ट सिटी के अधिकारियों द्वारा ए0सी0एस0 शहरी विकास विभाग को यह भी अवगत कराया गया कि देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कान्टेस्ट 2020 के अन्तर्गत बेस्ट स्मार्ट सिटी अवॉर्ड एवं जलापूर्ति के कार्या हेतु बेस्ट वाटर अवॉर्ड जीता गया है जिस पर ए0सी0एस0 सचिव शहरी विकास विभाग द्वारा स्मार्ट सिटी अधिकारियों को बधाई दी तथा आगे भी इसी तरह कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
जिलाधिकारी देहरादून द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2022 को श्रीमती आकांक्षा वर्मा (आई0ए0एस0), संयुक्त मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, देहरादून को देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 की समन्वय अधिकारी नियुक्त किया गया । जिसके क्रम में आज दिनांक आज दिनांक 22 अप्रैल 2022 को श्रीमती आकांक्षा वर्मा (आई0ए0एस0), संयुक्तक् मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, देहरादून द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली।
बैठक के दौरान श्रीमती आकांक्षा वर्मा (आई0ए0एस0), संयुक्त मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय, देहरादून द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को ससमय पूर्ण करने हेतु सभी रेखीय विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए कार्य किया जाए एवं सभी कार्य गुणवत्ता के साथ किये जाए। परियोजनाओं के क्रियान्वयन में इस बात का ध्यान रखा जाए कि जनता को असुविधा ना हो क्यों विभागों से संबंध में बनाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि ताकि सर समय काम को पूर्ण किया सके।