Thursday, February 6, 2025
spot_img

सिरोबगड़ क्षेत्र के आसपास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में चली गई।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

आज दिनांक 16/11/2021 समय लगभग 04:45 AM पर एक कार UK- 11 A 9741 स्विफ्ट डिजायर जो कि दिल्ली से कर्णप्रयाग की तरफ आ रही थी, सिरोबगड़ क्षेत्र के आसपास (रुद्रप्रयाग की सीमा में) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में चली गई।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा तुरंत रेस्क्यू कार्य करते हुए वाहन में सवार सभी लोगों को 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया। वाहन में कुल 5 लोग सवार थे जो कि सभी सुरक्षित हैं, इनमें से एक महिला को हल्की चोटें हैं। दुर्घटना की सूचना इन लोगों के घर वालों को दे दी गई है।

दुर्घटना ग्रस्त वाहन मैं कुंवर सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी बड़गांव, सिमली जनपद चमोली। मस्तराम पांडे पुत्र मुकुंद राम निवासी ग्राम सिदोली, जनपद चमोली। सुनीता पत्नी देवेंद्र सिंह। कुमारी आस्था पुत्री देवेंद्र सिंह। अनमोल पुत्र देवेंद्र सिंह (तीनों निवासी आदिबद्री हाल निवासी खांकरा।) थे।

-Advertisement-spot_img

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!