Thursday, May 8, 2025
spot_img
spot_img

जब पैसा, डॉक्टर, उपकरण है; तो ऑपरेशन सर्जरी से परहेज क्यों – जिलाधिकारी सविन बसंल

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी सविन बसंल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए गंभीर है, जिसके लिए जिलाधिकारी जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की निररंत समीक्षा कर रह है। जिलाधिकारी ने चिकित्सालयवार विशेषज्ञ चिकित्सकों का कार्य प्रदर्शन जांचा तथा  जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश, उप जिला चिकित्यालय विकासनगर, प्रेमनगर में कम आपरेशन तथा संस्थागत मरीजों की संख्या कम होने पर खाशी नाराजगी जाहिर करते हुए 15 दिन के भीतर सेवाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि  आपका मन तय नही करेगा कि आपरेशन सर्जरी होंगी या नही, जब पैसा, डॉक्टर, उपकरण सब चिकित्सालय में मौजूद है तो फिर सर्जरी से परहेज क्यों किया जा रहा हे। उन्होंने कहा कि जन खजाने से ही हम सबकी परविश होती है, हम सभी को अपने-2 दायित्व पूर्ण तन्मयता से निर्वहन करने के लिए तैयार रहना है। उन्होंने चिकित्सालयों से विशेषज्ञ चिकित्सवार प्रदर्शन रिर्पोट जांच कराने पर पाया कि आंकड़े चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं से इतर है, इस पर उन्होंने 15 दिन के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए साथ ही चिकित्सालयों में सर्जरी आंकड़ा 15 मई तक जस्ट डबल करने के निर्देश दिए। प्रेमनगर  चिकित्सालय में 723 आपरेशन, जिनमें 205 मेजर आपरेशन है। विकासनगर चिकित्सालय में 426 आपरेशन जिनमें मेजर आपरेशन 219 शामिल है। की संख्या काफी कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने इसे बढाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कडे़ शब्दों में कहा कि आपरेशन कम होने तथा मरीजों कम आने का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से नही बचा जा सकता है। वहीं जिलाधिकारी ने चिकित्सालयों से चिकित्सालय में भर्ती मरीज, प्रसव, सिजेरियन, आपरेशन एवं रेफरल किए गए मरीजों कारण सहित समुचित विवरण तलब किया है।

Previous article
मुख्यमंत्री श्री पुमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट कर उत्तराखंड की अनेक महत्वपूर्ण सड़क एवं अवसंरचना परियोजनाओं के शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया है।ष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट कर उत्तराखंड की अनेक महत्वपूर्ण सड़क एवं अवसंरचना परियोजनाओं के शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हाल के वर्षों में चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटकों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होने से राज्य की सड़कों पर यातायात का दबाव बढा है। लिहाजा सड़कों की यातायात वहन क्षमता बढाए जाने व समुचित रख-रखाव के साथ ही क्षेत्रीय संपर्क, पर्यटन और आर्थिक प्रगति की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता की इन परियोजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन होना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से भेंट के दौरान केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत अवशेष ₹ 367.69 करोड़ की प्रतिपूर्ति शीघ्र राज्य सरकार को किये जाने का मामला प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश बाईपास परियोजना को स्वीकृति प्रदान किए जाने और बिहारीगढ़ से रोशनाबाद तक के 33 कि.मी लंबे राज्य मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने का भी अनुरोध किया। काठगोदाम से पंचेश्वर तक 189 किमी लंबे मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिये जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने देहरादून शहर की ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान हेतु बिंदाल व रिस्पना नदियों के ऊपर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को एनएच-07 के लूप के रूप में स्वीकृत किए जाने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मानसखण्ड परियोजना के अंतर्गत पौराणिक मंदिरों से जुड़ी 508 किमी लंबाई की 20 सड़कों के अपग्रेडेशन की कुल रू. 8000 करोड़ की लागत की परियोजना के प्रथम चरण हेतु ₹1000 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त खटीमा में रिंग रोड निर्माण के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से प्रभावित एनएच-109 के पुनः संरेखण के बाद प्रस्तावित बाईपास सड़क के निर्माण हेतु संशोधित लागत रू. 371.84 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने और एनएच-07 पर प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के लिए ₹110 करोड़ की अतिरिक्त सहायता दिए जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने एनएच 507 पर बाड़वाला से लखवाड़ बैंड (28 किमी) एवं एनएच 534 पर दुगड्डा से गुमखाल तक (18.10 किमी) चौड़ीकरण कार्यों की शीघ्र स्वीकृति का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी प्रस्तावित परियोजनाओं को त्वरित स्वीकृति देने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय और स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा मौजूद थे।
Next article
-Advertisement-spot_img

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!