spot_img
spot_img

देहरादून के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान में आज प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक जिल मुख्यालय देहरादून, बाहय न्यायालय ऋषिकेश, विकासनगर एवं डोईवाला जनपद देहरादून के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम, सिविल मानले. पारिवारिक मामलें, चैक बाउन्स से सम्बंधित मामलें व अन्य शमनीय प्रकृति के अपराधिक मामले इस लोक अदालत में लगाये गये थे। लोक अदालत में संदर्भित मामलों के निस्तारण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा 14 पीठों का गठन किया गया था। इस लोक अदालत में शमनीय प्रकृति के 1248 मामलें, चैक सम्बंधी – 503 मामलें, धन वसूली सम्बंधी – 27 मामलें मोटर दुर्घटना क्लेम ट्राईबुनल के 48 मामलें, विद्युत सम्बंधी 40 मामले, पारिवारिक विवाद सम्बंधी 86 मामलें एवं अन्य सिविल प्रकृति के 112 मामलें कुल 2044 मुकदमों का निस्तारण किया गया तथा 118943954 /- रू० धनराशि पर समझौता हुआ।

उक्त लोक अदालत में जिला न्यायाधीश, देहरादून प्रदीप पंतकी पीठ द्वारा कुल 73 मामले अपर जिला जज, चन्द्रमणी राय की पीठ द्वारा 44 मामलें श्रीमती एकता मिश्रा, सीनियर सिविल जज, प्रथम की पीठ द्वारा 146 मामलें दयाराम, सीनियर सिविल जज, पंचम की पीठ द्वारा 53 मामलें धर्मेन्द्र शाह सीनियर सिविल जज अष्टम की पीठ द्वारा 284 मामलें लक्ष्मण सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की पीठ द्वारा 649 मामलें, संजय सिंह द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की पीठ द्वारा 174 मामले श्रीमती निहारिका मित्तल तृतीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की पीठ द्वारा 124 मामले ओम कुमार, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय की पीठ द्वारा 44 मामले एवं राकेश कुमार सिंह, अपर जिला जज की पीठ द्वारा 16 मामलें निस्तारित किये गये। साथ ही बाह्य न्यायालय, विकासनगर में राहुल गर्ग अपर जिला जज की पीठ द्वारा 179, बाह्य न्यायालय ऋषिकेश में नसीम अहमद अपर जिला जज की पीठ द्वारा 21 मामले, सुश्री उर्वशी रावत न्यायिक मजिस्ट्रेट की पीठ द्वारा 77 मामले बाह्य न्यायालय डोईवाला में श्रीमती मीनाक्षी दुबे सिविल जज की पीठ द्वारा 160 मामलें निस्तारित किये गये।

इस लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर के मामले निस्तारित किये गये। उक्त लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर के 18732 मामलों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर किया गया तथा रू० 31999944/-रू0 राशि के सम्बंध में समझौते किये गये।

जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा अवगत कराया कि लोक अदालतें सरल व त्वरित न्याय प्राप्त करने का एक प्रभावी माध्यम है, लोक अदालत में पक्षकार आपसी समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण करा सकते हैं, ऐसे आदेश अंतिम होते हैं तथा पक्षकारों को उनके द्वारा दिया गया न्यायशुल्क भी वापस कर दिया जाता है।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img