spot_img

मा0 सांसद हरिद्वार डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक, जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने सोमवार को देवपुरा चौक निकट पुरानी कचहरी स्थित प्रेस क्लब परिसर में प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मा0 सांसद हरिद्वार डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक, जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने सोमवार को देवपुरा चौक निकट पुरानी कचहरी स्थित प्रेस क्लब परिसर में प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
रंगारंग कार्यक्रम में सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामना देते हुये मा0 सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। यहां कहीं न कहीं प्रतिदिन कोई न कोई त्योहार अवश्य होते हैं, जिनमें से होली तथा दीपावली का अपना अलग ही महत्व है। उन्होंने कहा कि होली ऐसा त्योहार है, जिसमें सभी अपना भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं, जिससे समाज में सौहार्द्र तथा आपसी प्रेम की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने इस मौके पर भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम एवं श्रीकृष्ण के जीवन पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने उपस्थित मीडिया बन्धुओं सहित सभी को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि होली के इस पावन पर्व को आपसी सौहार्द्र बनाते हुये हर्षोल्लास के वातावरण में मनायें।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मा0 सांसद, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदि का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
समारोह में विभिन्न मनमोहक रंगारंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिनकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों के उत्साहवर्द्धन हेतु उन्हें प्रतीक चिह्न भी प्रदान किये गये।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, हरिद्वार विधायक श्री मदन कौशिक, रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक श्री रवि बहादुर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संदीप गोयल, उपाध्यक्ष श्री विकास तिवारी, श्री सतपाल ब्रह्मचारी, श्री ओम प्रकाश जगदग्नि, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, श्री संजय गुप्ता, महामंत्री गंगा सभा श्री तन्मय वशिष्ठ, अध्यक्ष गंगा सभा श्री नितिन चौहान, श्री विशाल गर्ग, श्री संजय पालीवाल, श्री विक्रम भुल्लर, अध्यक्ष प्रेस क्लब श्री श्रवण कुमार झा, महामंत्री प्रेस क्लब श्री अश्विनी अरोड़ा, समारोह सचिव डॉ0 मनोज सोही, कोष सचिव श्री सुनील पाल सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में मीडियाबन्धु, परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।
……………………

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img