Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com
देहरादून : – उत्तराखंड में 29 जुलाई 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 341982 आज कुल 48 नए मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में कोई मौत नही हुई है | वही एक हफ्ते में 300 कोरोना के नए मामले राज्य मे मिल चुके है |
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अभियान में जुटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का उत्साहवर्धन किया एवं टीका लगवाने आए सचिवालय कर्मियों एवं उनके परिजनों से भी मुख्यमंत्री ने बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान में और तेजी लायी जायेगी। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में टीकाकरण के कैम्प लगाये गये हैं।