spot_img
spot_img

नहाने के लिए गंडक नदी में गए छात्र की डूबने से मौत परिजनो में मचा कोहराम

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

चम्पावतः –  उत्तराखंड में जहां बारिश का कहर देखने को मिल रहा है।.नदियां उफान पर है। प्रशासन लगातार नदियों से दूरी बनाने की अपील कर रही है फिर भी कुछ समय की मौज के लिए लोग अपना जीवन मौत के मुंह में डाल रहे है। ऐसा ही मामला चम्पावत मे घटित हुआ है। यहां नहाने के लिए गंडक नदी में गए एक16 वर्ष के छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र का शव रविवार सुबह नदी से बरामद कर लिया गया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है।

कनलगांव निवासी राज्य आंदोलनकारी व राउमावि खूनाबोरा में तैनात शिक्षक खीमानंद पांडेय का छोटा पुत्र विवेक पांडेय उर्फ विक्की (16) अपनी बाइक से दोपहर घर से निकल गया था। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी ढूंढ खोज शुरू कर दी। नदी किनारे ही एक पत्थर पर विक्की के कपड़े, चप्पल व हेलमेट पड़े थे।

परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद ही ग्रामीणों व स्थानीय युवकों ने नदी में विक्की की खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद मौके पर पुंहची टनकपुर जल पुलिस ने रेस्क्यू कर छात्र का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img