spot_img

पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती हेतु दिनांक 10 अप्रैल 2023 से देहरादून में निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जायेगा।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती हेतु दिनांक 10 अप्रैल 2023 से देहरादून में निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जायेगा।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी टिहरी गढ़वाल कर्नल योगेन्द्र कुमार (अ.प्रा.) ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10 अप्रैल 2023 से 03 जून 2023 (56 दिन) तक देहरादून में पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती हेतु निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण संचालित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद टिहरी के इच्छुक युवा अभ्यर्थी दिनांक 07 अप्रैल 2023 तक जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय टिहरी में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय टिहरी गढ़वाल के दूरभाष नम्बर 01376234145 से सम्पर्क किया जा सकता है।

 

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img