spot_img
spot_img

प्रदेश के सभी जिलों में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाये जानें के अन्तर्गत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मा0 उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश के सभी जिलों में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाये जानें के अन्तर्गत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें मा0 एडीजे श्री मुकेश आर्य, मा0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री संगीता आर्य एवं मा0 वरिष्ठ सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अभय सिंह ने दिनांक 12 से 18 जून,2023 के स्वच्छता अभियान, खासतौर पर आगामी 18 जून,2023 को चलाये जाने वाले विशेष स्वच्छता अभियान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
वार्ता के दौरान मा0 एडीजे श्री मुकेश आर्य, मा0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री संगीता आर्य एवं मा0 वरिष्ठ सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अभय सिंह ने बताया कि स्वच्छता का यह अभियान मा0 उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में विगत दिनांक 12 जून,2023 से प्रारम्भ किया गया है, जिसके तहत मा0 जनपद न्यायाधीश श्री सिकन्द कुमार त्यागी के नेतृत्व में स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद के मार्ग का, जिला न्यायालय हरिद्वार का तथा न्यायालय परिसर रोशनाबाद में जोरशोर से स्वच्छता अभियान चलाया गया, जो प्रतिदिन अलग-क्षेत्रों में जारी रहेगा।
मा0 एडीजे, मा0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा मा0 वरिष्ठ सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वार्ता में बताया कि आगामी दिनांक 18 जून,2023 को पूरे जनपद मंें जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जायेगा, जिसके लिये पूरे जनपद में स्थान चिह्नित कर लिये गये हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 18 जून के स्वच्छता अभियान के कुशल संचालन के लिये जिला प्रशासन, पुलिस तथा नगर आयुक्त की टीमों के अलावा हरिद्वार में 10 टीमें, रूड़की में 06 टीमें तथा लक्सर के लिये 03 विशेष टीमें गठित की गयी हैं। उन्होंने मीडिया सहित आम जन मानस से स्वचछता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
……………..

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img