हरिद्वार। उत्तराखण्ड सरकार के राज्य मंत्री सुनील सैनी के पिता एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी और शिक्षाविद् बलबीर सिंह सैनी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हरिद्वार सहित सैनी समाज और शिक्षा जगत में शोक की लहर है।
बलबीर सिंह सैनी कुंती नमन कॉलेज के संस्थापक थे। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार को अपना प्रमुख उद्देश्य बनाया और अनेक विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने में योगदान दिया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों से उन्हें विशेष पहचान मिली।
वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे और समाज के उत्थान तथा जनसेवा के लिए निरंतर योगदान देते रहे। सैनी समाज के प्रति उनकी सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित किए गए कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
उनके निधन को हरिद्वार के सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन पर परिवार, शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया।





