spot_img
spot_img

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैं छात्र संसद एवं कन्या भारती के गठन समारोह में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन याद किया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जोशीमठ  (प्रदीप भण्डारी ) : –  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद एवं कन्या भारती के गठन समारोह में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन याद किया गया ,इस दौरान विद्यालय में मुख्य अतिथि हरीश डिमरी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्ण के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया, छात्र सदन में सचिन महिपाल को

प्रधानमंत्री पद ,बिपिन रावत उप प्रधान मंत्री प्रशिक्षित पवार सेनापति ,अश्विनी नेगी उपसेनापति, किशन उनियाल संसदीय कार्य मंत्री तथा आमंत्रण पवार को संसदीय कार्य मंत्री सहित 21 विभागों के प्रमुखों को प्रधानाचार्य द्वारा दायित्व बोध व पद की शपथ दिलाई गई ,जबकि कन्या भारती में अध्यक्ष पद पर कनिका नेगी उपाध्यक्ष किरण मलेठा मंत्री स्नेह लता पवार सह मंत्री बबीता नेगी तथा संजना रावत को शपथ दिलाई गई ,इस मौके पर कैलाश भट्ट, प्रकाश पवार शारदा प्रसाद ,मनोज बुटोला, बिंदु सिंह ,चंद्रकला परमार आशा मर्तोलिया, सोनी पवार सहित कई लोग मौजूद थे ।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img