spot_img

आसाम राइफल्स नागालैंड में तैनात नगरपालिका क्षेत्र गौचर के पनाई गांव निवासी हवलदार मोहन सिंह नेगी का आकस्मिक निधन I

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

25 नवंबर 2024 (के एस असवाल ) गौचर।
आसाम राइफल्स नागालैंड में तैनात नगरपालिका क्षेत्र गौचर के पनाई गांव निवासी हवलदार मोहन सिंह नेगी का आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार सुबह रूद्रप्रयाग स्थित आर्मी की 6 ग्रैडिनियर द्वारा सैनिक सम्मान के साथ उनकी अन्त्येष्टि उनके पैतृक घाट गौचर भट्टनगर के नीचे अलकनंदा नदी तट पर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आसाम राइफल्स नागालैंड में तैनात हवलदार मोहन सिंह नेगी दो दिन पूर्व ही छुट्टी लेकर घर आया था। शनिवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गौचर ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेन्टर श्रीनगर रैफर किया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। अस्पताल में पोस्ट मार्टम के बाद शव को कल रात ही परीवार वाले घर ला गये थें। सुबह रूद्रप्रयाग स्थित आर्मी की 6 ग्रैडिनियर को अवगत कराया गया। तत्पश्चात आर्मी द्वारा आकर उनका सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट पर अन्त्येष्टि कर दी गई।
हवलदार मोहन सिंह नेगी के घर में तीन बड़े भाई, माता जी, पत्नी और एक लड़का रूद्रा पालिटेक्निक में, तथा एक लड़की कोमल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर में अध्ययनरत हैं।

इस अवसर पर ब्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट शतीस नेगी महावीर मिंगवाल पूरण सिंह आदि लोग मौजूद थे

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img