spot_img
spot_img

हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्रा में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद एबीवीपी से छात्रासंघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरेंद्र बिष्ट, उसके साथी हिमांशु गोनी, किशोरी के परिचित अंश खत्राी और नितिन पाल को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के छह घंटे के भीतर गिरफ्रतार कर लिया। गिरफ्रतार किए गए चारों युवक शहर में चर्चित आईटीआई गैंग के सदस्य भी बताए जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलापफ पॉक्सो एक्ट में सामूहिक दुष्कर्म की धारा समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार मुखानी पुलिस को दी तहरीर में दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि 12 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे वह जब मॉर्निंग वॉक के लिए निकली तब घर से कुछ ही दूरी पर उसे परिचित अंश खत्राी और नितिन पाल मिले। दोनों घूमने की बात कहकर उसे बहेड़ी ले गए। वापस लाकर दोनों ने उसे छड़ायल के पास छोड़ दिया, यहां आरोपी हिमांशु गोनी पहले से मौजूद था। वह उसे खिलाने के बहाने दुर्गा सिटी सेंटर लाया और यहां छात्रा नेता धीरज बिष्ट को बुलाया। बताया कि दोनों उसे मुखानी क्षेत्रा स्थित त्रिशूल होम स्टे ले गए। आरोप है कि यहां दोनों ने डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी अंश और नितिन भी वहां पहुंच गए और दोनों ने उसे धमकाकर चुप रहने को कहा। इस दौरान घर न लौटी बेटी की खोजबीन करते हुए मोबाइल लोकेशन की मदद से परिजन भी होटल पहुंच गए। उन्हें देखते ही आरोपी किशोरी लेकर भागने लगे लेकिन परिजनों ने पकड़ लिया। हालांकि आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकले। तब किशोरी ने पूरी बात परिजनों को बताई। इसके बाद किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने आरोपियों की गिरफ्रतारी के लिए दो टीमों का गठन किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छह घंटे के भीतर छात्रासंघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरज बिष्ट सहित उसके तीनों दोस्त नितिन पाल, अंश खत्राी और हिमांशु गोनी को गिरफ्रतार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्रतार चारों युवक शहर में चर्चित आईटीआई गैंग के सदस्य भी है। बता दे कि धीरज बिष्ट ने एबीवीपी से छात्रासंघ अध्यक्ष का प्रत्याशी भी रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलापफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्रतार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलापफ पॉक्सो एक्ट में सामूहिक दुष्कर्म की धारा समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

होटल प्रबंधन भी सवालों के घेरे में
नाबालिग को होटल में ले जाने के मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि छात्रानेता और उसके साथी को बिना पहचान पत्रा दिखाए ही होटल में कमरा दे दिया गया। जबकि होटल में नाबालिग लड़के-लड़कियों को कमरा देने पर सख्ती है। एसएसवपी डा. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि शुरूआती जांच में बिना आईडी कमरा देने की बात सामने आई है। होटल के सीसीटीवी पुफटेज में आरोपी किशोरी को अपने साथ ले जाते सापफ दिखाई दे रहे है। पुलिस ने होटल रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड जांच के लिए कब्जे में ले लिए है। होटल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलापफ की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img