spot_img
spot_img

स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने की घटना पर मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी को दिया शोकॉज।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला की छत का प्लास्टर गिरने से छात्राएं घायल होने संबंधी समाचार का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसीलदार विकासनगर को छात्राओं के घर भेज कर उनका हाल जाना। साथ ही छात्राओं के अभिभावकों से बात करते हुए हरसंभव सहायता/ सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी का शोकॉज देते हुए तलब करते हुए जवाब मांगा कि स्कूल की मरम्मत क्यों नही की गई, कक्षा जर्जर होने की दशा में बच्चों को अन्यत्र स्कूल में कक्षा में शिफ्ट क्यों नहीं किया गया । उन्होने सभी खंड विकास अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में स्कूलों के जर्जर भवन, स्कूलों की मरम्मत, जर्जर भवन होने की दशा में अन्यत्र शिफ्ट किए गए बच्चों की संख्या, के संबंध में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार की घोर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी. इस प्रकार की प्रकार की घटना दोबारा ना हो इसके लिए सभी स्कूलों का सर्वेक्षण करते हुए निर्धारित प्रारूप पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img