Sunday, May 11, 2025
spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित होटल में एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित प्रगति संग समृद्धि कार्यक्रम में राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित होटल में एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित प्रगति संग समृद्धि कार्यक्रम में राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदार की भूमि से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। हम इस दिशा में उत्तराखंड की जनता के सहयोगी बनकर आगे बढ़ रहे है। यह विकास की यात्रा अकेले मुख्यमंत्री की यात्रा नहीं बल्कि पूरे प्रदेश वासियों की सामूहिक यात्रा है। हमारी यह सामूहिक यात्रा उत्तराखंड को 21वी सदी का विकसित राज्य बनाने में निश्चित रूप से सफल होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है, राज्य के विकास में निरन्तर उनका मार्गदर्शन मिल रहा है। उत्तराखण्ड को जी 20 के तीन आयोजन का अवसर मिला। अब हमें राष्ट्रीय खेलो की जिम्मेदारी मिली है। इसमें देश भर में 10 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग करेगें। यह हमारे लिये बड़ा अवसर है। जब हमारे युवाओं को इससे अपनी प्रतिभा का परिचय कराने का अवसर मिलेगा तथा भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड को देवभूमि, वीरभूमि के बाद खेलभूमि बनाने में भी मददगार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का समग्र विकास हमारा लक्ष्य है। पहाड़ की महिलाओं का जीवन आसान हो, राज्य में पलायन रूके यहां का पानी और जवानी देश व प्रदेश के काम आये इस दिशा में भी हमारे प्रयास निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में विधान सभा चुनाव में प्रदेश की जनता से किये वायदे के अनुरूप संविधान निर्माताओं की भावनाओं के अनुसार राज्य के सभी नागरिको के हित में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कदम बढाये गये है। शीघ्र ही यह विधेयक लागू कर दिया जायेगा। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड से निकलने वाली समान नागरिक सहिता की गंगोत्री पूरे देश को लाभान्वित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य के युवाओं के हित में नकल विरोधी कानून लागू किया है। इससे युवाओं की प्रतिभा का सम्मान हुआ है। उन्होंने कहा 4 जुलाई 2021 को उन्होंने प्रदेश में 24000 पदों को भरने की बात कही थी। तब से अब तक 19 हजार पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है। शेष 5 हजार पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा इस वर्ष से प्रदेश में शीतकालीन चार धाम यात्रा की भी शुरुआत का निर्णय लिया है। बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थान से इसकी शुरुवात हुई है। उन्होंने कहा देवभूमि का पुत्र होने के नाते उन्होंने संकल्प लिया है कि देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे, इसमें किसी भी प्रकार की छेड़ छाड़ न हो। देवभूमि के स्वरूप को बिगड़ने के प्रयासों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।

-Advertisement-spot_img

-Advertisement-

Download Appspot_img
spot_img
spot_img
error: Content is protected !!