spot_img
spot_img

चार धाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के प्रतिनिधि मंडल एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के बीच उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास में बैठक आयोजित की

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

चार धाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के प्रतिनिधि मंडल एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के बीच उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास में बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बताया कि चार धाम देवस्थानम प्रबंधन एकट2019 राज्य सरकार जल्दी ही वापस लेगी । उन्होंने बताया कि संदर्भ में पार्टी स्तर पर निर्णय लिया गया है।
आज तय कार्यक्रम के तहत तीर्थपुरोहितों ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के सरकारी आवास पर मुलाकात की । तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम एक्ट को वापस लेने की मांग उनके समक्ष रखी । इस संदर्भ में राज्यसभा सांसदों ने बताया कि पार्टी स्तर पर चार धाम देवस्थानम प्रबंधन एक्ट वापस लेने पर सहमति बन गई है। अनिल बलूनी ने कहा कि मंदिरों को चलाने का कार्य सरकार का नहीं है । कहा कि तीर्थ सरकार पुरोहितों की भावना का सम्मान करते हुए देवस्थान एक्ट को वापस लेगी।
चार धामों तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमंडल में गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं चार धाम महापंचायत के संयोजक सुरेश समाधान प्रवक्ता डा बृजेश सती एवं सह सचिव राजेश सेमवाल शामिल रहे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img