spot_img
spot_img

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान तेज, हेलिकॉप्टर से उतारी गई 10 सदस्यीय टीम

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। संकरी घाटी होने के कारण बचाव दल को अभियान में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की 10 सदस्यीय टीम को हेलिकॉप्टर से संबंधित क्षेत्र में उतार दिया गया है। टीम सुबह से तलाश अभियान कर रही है।

 

इसके अलावा गंगोत्री नेशनल पार्क की टीम भी नीचे की तरफ से तलाश अभियान चलाएगी। यह टीम रास्ते में पड़ने वाली खोह और गुफाओं समेत उन स्थानों की जांच करेगी, जहां कोई व्यक्ति सुरक्षा के लिहाज से शरण ले सकता है।

 

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि पिछले महीने कालिंदी पास (कालिंदी खाल) ट्रेक के पास फंसे पर्वतारोहियों के लिए चलाए गए रेस्क्यू अभियान की परिस्थितियां अलग थीं। उस क्षेत्र में जगह खुली और चौड़ी थी, जहां हेलिकॉप्टर उतर सकता था। हेलिकॉप्टर से पर्वतारोहियों को देखना भी अपेक्षाकृत आसान था और वे भी बचाव दल को देख सकते थे।

 

उन्होंने बताया कि केदारताल क्षेत्र में संकरी घाटी होने के कारण तलाश अभियान चुनौतीपूर्ण है। फिलहाल एसडीआरएफ और निम की 10 सदस्यीय टीम को वहां उतारा गया है, जो दोबारा खोजबीन करेगी। गंगोत्री नेशनल पार्क की टीम भी निचले हिस्से से आगे बढ़कर संभावित ठिकानों पर तलाश करेगी।

 

जिलाधिकारी के अनुसार, मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे रेस्क्यू अभियान में मदद मिल सकती है। जरूरत पड़ने पर अन्य टीमों की सहायता भी ली जाएगी।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img