spot_img
spot_img

देहरादून नगर निगम में हंगामा , मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने पीटा; पुलिस हिरासत में लिया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि युवक पिछले डेढ़ साल से समय-समय पर नगर निगम पहुंचकर मेयर की कुर्सी पर बैठ जाता था। इस दौरान वह निगम कर्मचारियों, होमगार्ड और पुलिसकर्मियों के साथ कई बार हाथापाई भी कर चुका है। मंगलवार को भी युवक मेयर के कार्यालय में पहुंचकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया। कर्मचारियों ने उसे पकड़कर बाहर निकाला और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

नगर निगम के सुपरवाइजर दीपक बडोनी ने बताया कि युवक पिछले डेढ़ साल से इस तरह की हरकतें कर रहा था। कर्मचारियों ने उसे कई बार पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया, लेकिन इसके बावजूद उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। मंगलवार को वह फिर नगर निगम पहुंचा और मेयर के कार्यालय में जाकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया। कर्मचारियों ने उसे देखा तो बाहर लाकर उसके साथ मारपीट की।

 

सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कर्मचारियों से बचाया। इस दौरान युवक ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर नगर कोतवाली ले गई।

 

एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। वह मानसिक रूप से परेशान रहता है, जिसकी जांच की जा रही है। उसे धारा चौकी लाया गया है और उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img