spot_img
spot_img

केदारताल ट्रेक हादसा: चार ट्रेकर्स के शव मिले, दो की पहचान; लखनऊ की रहने वाली थीं दोनों बहनें

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर लापता ट्रेकर्स की तलाश में चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक चार लोगों के शव मिल चुके हैं। इनमें से तीन शवों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया है। तहसीलदार भटवाड़ी के अनुसार, मातली लाए गए तीन शवों में से दो की पहचान हो गई है। ये शव 28 वर्षीय वर्तिका वर्मा और 29 वर्षीय दीपिका के हैं। दोनों बहनें थीं और लखनऊ के विकासनगर स्थित गायत्री पुरम की रहने वाली थीं। तीसरे शव की शिनाख्त की कार्रवाई जारी है। वहीं, मिले एक अन्य शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

 

आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि केदारताल ट्रेक से लापता ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। शेष लापता लोगों की तलाश के लिए केदारताल क्षेत्र में विभिन्न एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से अभियान में जुटी हैं।

 

27 अक्टूबर को 13 सदस्यीय दल हुआ था रवाना

 

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को गंगोत्री से सात ट्रेकर्स और छह सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। खराब मौसम, भारी बर्फबारी और ग्लेशियर के कारण रास्ता अवरुद्ध होने से दल निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट सका। इसके बाद प्रशासन के समन्वय से एसडीआरएफ, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम), वन विभाग और ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें तलाश एवं बचाव अभियान में जुट गईं।

 

दुर्गम परिस्थितियों में जारी है सर्च अभियान

 

एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में टीमें अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर दुर्गम क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान मिले तीन शवों को हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है।

 

प्रतिकूल मौसम, भारी बर्फबारी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सभी टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। शेष लापता ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश जारी है।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img