देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर स्थित पंचूर गांव में 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। उनके निधन की खबर से गांव में शोक की लहर है। सीएम योगी के भाई ने भी उनके निधन की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, बीते महीनों में सावित्री देवी का स्वास्थ्य कई बार खराब हुआ था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि शनिवार को सावित्री देवी का पार्थिव शरीर हरिद्वार लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचने की संभावना है।





