spot_img
spot_img

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सितंबर 2026 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखकर उत्तराखण्ड में प्रस्तावित टनकपुर-बागेश्वर, बागेश्वर-कर्णप्रयाग एवं ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजनाओं के अंतर्गत स्केप टनलों को दो लेन मोटर वाहन यातायात के अनुकूल बनाए जाने का अनुरोध किया गया था।

मुख्यमंत्री के अनुरोध के क्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से अवगत कराया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के अंतर्गत टनकपुर से जौलजीबी तक 183 किमी. मार्ग के दो लेन चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। चम्पावत बाईपास (10 किमी.) का कार्य प्रगति पर है तथा शेष लोहाघाट एवं पिथौरागढ़ बाईपास के कार्यों को वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-109K के अंतर्गत जौलजीबी से बागेश्वर (190किमी) के अंतर्गत जौलजीबी से बंगापानी (29 किमी.) का कार्य स्वीकृत है तथा शेष बंगापानी से बागेश्वर (160 किमी.) में चौड़ीकरण हेतु डीपीआर पूर्ण कर वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि बागेश्वर से कर्णप्रयाग (108 किमी.) तक दो लेन चौड़ीकरण हेतु डीपीआर पूर्ण कर वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार, राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के अंतर्गत ऋषिकेश से उत्तरकाशी (143 किमी.) तक दो लेन का चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। उत्तरकाशी से गंगोत्री (100 किमी.) मार्ग में 14 किमी. का कार्य स्वीकृत है, जबकि शेष 86 किमी. के कार्य को वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धाम ने इस दिशा में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा पर्यटन, व्यापार और सामरिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img