spot_img
spot_img

आज स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम देहरादून की टीम के द्वारा जनपद देहरादून के डेंगू प्रभावित / संवेदनशील क्षेत्रों में सघन लार्वा सर्वे/ सोर्स रिडक्शन एवं लार्वीसाइड/ इंसेक्टिसाइड का छिड़काव / फॉगिग किया गया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

आज स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम देहरादून की टीम के द्वारा जनपद देहरादून के डेंगू प्रभावित / संवेदनशील क्षेत्रों में सघन लार्वा सर्वे/ सोर्स रिडक्शन एवं लार्वीसाइड/ इंसेक्टिसाइड का छिड़काव / फॉगिग किया गया विभिन्न जगहों पर लार्वा पाए गए जिसे टीमों के द्वारा नष्ट किया गया इस वर्ष अभी तक जनपद देहरादून में 996371 आबादी के अंतर्गत 202211 घरों का सर्वे किया गया जिसमें से 9342 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया जिसे टीमों के द्वारा नष्ट किया गया सभी डेंगू प्रभावित/ संवेदनशील क्षेत्रों में डेंगू से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम के द्वारा क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है डेंगू धनात्मक रोगी पाए जाने पर त्वरित प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है आज जनपद देहरादून में 09 डेंगू धनात्मक रोगी पाए गए हैं जिनमें 05 महिला उम्र 21,21,33,36 एवं 40 वर्ष जो क्रमशः शांति विहार इंदिरापुरम ओएफडी रायपुर चक्कू वाला देहरादून एवं तिलक रोड ऋषिकेश के रहने वाले हैं उपरोक्त सभी ठीक है अपने घर पर हैं तथा 04 पुरुष उम्र 12, 32, 33 एवं 37 वर्ष जो क्रमशः तिलक रोड, नेहरू ग्राम ,सहस्त्रधारा रोड देहरादून एवं तिलक रोड ऋषिकेश के रहने वाले हैं इनमें से 12 वर्ष का दून हॉस्पिटल में तथा 32 वर्ष का कोरोनेशन हॉस्पिटल
में भर्ती है उपरोक्त सभी की स्थिति ठीक है इस वर्ष अभी तक जनपद देहरादून में कुल 120 डेंगू धनात्मक रोगी पाए गए हैं जो सभी ठीक है।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img