spot_img

मुख्यमंत्री नव वर्ष पर छात्रों को निःशुल्क मोबाईल टैबलेट वितरण योजना की करेंगे शुरुआत

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी नव वर्ष के अवसर पर शनिवार को देहरादून में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश के छात्रों को निःशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री सांकेतिक रूप से टेब वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ देहरादून में करेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों के विद्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिये मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों से इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायकों को आमंत्रित करने के भी निर्देश दिये। प्रदेश के 2.75 लाख छात्रों को टेब, वितरित किये जाने हैं।
बैठक में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, विधायक श्री सुरेश राठौर, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, श्री एस.ए मुरूगेशन, श्री एच.सी. सेमवाल, अपर सचिव श्री आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी देहरादून श्री वी.आर. राजेश कुमार, महानिदेशक सूचना श्री रणवीर सिंह चौहान, महानिदेशक शिक्षा श्री वंशीधर तिवारी, महानिदेशक स्वास्थ्य श्रीमती तृप्ति बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img