spot_img
spot_img

‘‘ नये वर्ष को देखते हुए जिला प्रशासन हुआ सक्रिय’’

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने नये वर्ष को देखते हुए नगर मजिस्टेªट, सभी उप जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को कोविड-19 की गाईडलाइन का अनुपालन करवाने के निर्देश दिए। उन्होने नये वर्ष के सेलिब्रेशन की किसी भी पार्टीं में अनिवार्य रूप से मास्क लगवाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के साथ ही किसी भी तरह के हुड़दंग इत्यादि पर अंकुश लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान पुलिस विभाग भी सभी चैक पोस्ट और पुलिस बैरियर्स से गुजरने वाले लोगों की इस बात की चैकिंग करें कि कोई भी व्यक्ति शराब अथवा नशा करके वाहन चलाता है तो उस पर कार्यवाही करें, जिससे यातायात में किसी तरह का जोखिम ना रहे।


आज कोविड-19 के उल्लंघन से सम्बन्धित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा आशारोड़ी में 29, आईएसबीटी में 28, पल्टन बाजार में 15, थाना रायपुर में 16, करनपुर में 5, मसूरी मेें 26, तहसील विकासनगर में 171, तहसील ऋषिकेश में 55, तहसील चकराता में 31, डोईवाला में 20 सहित कुल 396 चालान किये गये। जिलाधिकारी ने सभी मजिस्टेªटों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 से सम्बन्धित मानक का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करें तथा लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने तथा इससे सम्बन्धित प्राविधानों से जागरूक करने को भी कहा।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img