कोविड संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु आवश्यक सहयोग के लिए जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खण्डूरी ने संयुक्त रूप से राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की।
जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने राजनैतिक दलों के साथ आयोजित बैठक में राजनैतिक गतिविधियों में कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए चुनावी गतिविधियां संचालित करने को कहा ताकि कोविड संक्रमण के प्रसार को बढ़ने से रोका जा सके। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कार्यक्रमों में मास्क एवं सैनिटाइजर का अनिवार्यतः उपयोग करने तथा कार्यक्रमों के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखने, प्रचार के दौरान जनमानस को भी कोविड बिहेवियर के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने का अनुरोध किया। उन्होंने राजनैतिक दलों से अपेक्षा करते हुए कहा कि राजनैतिक कार्यक्रमों के दौरान बिना मास्क के व्यक्तियों को कार्यक्रम स्थल पर आने की अनुमति न दी जाएं, जिसके लिए कार्यक्रम स्थल पर “मास्क नही ंतो प्रवेश नहीं” आदि स्लोगन प्रचार-प्रसार सामग्री में लगाने को कहा। साथ ही राजनैतिक गतिविधियां खुले स्थान पर अथवा वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने का अनुरोध किया ताकि संक्रमण के खतरे को कम से कम किया जा सके।

राजनैतिक दलों के साथ बैठक में भारतीय जनता पार्टी से अरविन्द जैन, आन्नद बिष्ट, कांग्रेस पार्टी से लालचन्द्र शर्मा व अनूप, सीपीआई (एम) अन्नत आकाश, बसपा से सतेन्द्र चोपड़ा उपस्थित रहे।
व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक में दून वैली महासभा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पंकज मैसोन, सिद्वार्थ उमेश अग्रवाल, पटेल नगर से अमन दीप सिंह, पल्टन बाजार से विजय कुमार, युवा व्यापार से अनुज जैन, अशोक गर्ग, ज्योति नरूला, जसपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। उपरोक्त दोनों बैठकों में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल, पुलिस अधीक्षक यातायात सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कोविड संक्रमण से बचाव एवं संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन एसएस संधु द्वारा आयुक्त गढवाल एवं कुमाऊ सहित समस्त जिलाधिकारियों को अपने-अपने मण्डलों एवं जनपदों में चिकित्सा अवस्थापना सुविधाओं को सक्रिय करने एवं सख्ताई से कोविड गाईडलाईन का परिपालन करवाने के निर्देश दिए।


