spot_img

नौ लाख की ज्वेलरी के साथ ठग बाबा गिरफ्तार

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

ऋषिकेश मे:-  एक बाबा ने महिला को ठग कर नौ लाख रूपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया, मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो एसओजी देहात व कोतवाली ऋषिकेश की संयुक्त ने बाबा को नौ लाख रुपए के जेवरात के साथ गिरफ्तार लार लिया है।

गढ़वाल ज्वैलर्स के ओनर हितेंद्र सिंह पंवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दीऔर बताया कि उसकी पत्नी मानसिक समस्या से जूझ रही है, इसी का फायदा उठाकर एक बाबा ने आध्यात्मिक रूप से उपचार करने के बहाने अपने निवास स्थान पर बुलाया।  बाबा  दिसंबर 2019 से अब तक एक रुद्राक्ष की माला, सोने का ब्रेसलेट, रुद्राक्ष का ब्रेसलेट, सोने की माला, सोने की 04 अंगूठी, तुलसी की माला तथा कुछ रुपए नगद भी लिए गए हैं। पुलिस ने मामले को लेकर बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी के निवास स्थान नेचर विला, नंबर 21 पर दबिश दी गई। जहां से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी  बाबा से सोने चांदी का सामान भी बरामद किया गया है। कोतवाल ने आरोपी की पहचान योगी प्रियव्रत अनिमेश उर्फ महेंद्र रोड उर्फ रोबिन खलीफा पुत्र सुल्तान सिंह निवासी आजाद नगर, थाना मॉडल टाउन पानीपत हरियाणा के रूप में कराई।कोतवाल ने बताया कि आरोपी बाबा पर हरियाणा में भी तीन मुकदमें पंजीकृत हैं।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img