spot_img
spot_img

बेबस और लाचार बाप ने अपने तीन साल के मासूम को मौत के घाट उतार दिया

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेबस और लाचार बाप ने अपने तीन साल के मासूम को मौत के घाट उतार दिया। इस निर्मम वारदात के पिछे की वजह इंसानियत को झंकझोर कर रख देने वाली है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता बच्चे का महंगा इलाज कराने में असमर्थ था और कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है रिपोर्टस के अनुसार रुद्रपुर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने साढ़े तीन साल के बच्चे की हत्या कर दी और उसे उत्तर प्रदेश के बहेड़ी जनपद के डकिया में नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिता से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी आरोपी ने कहा उसका बेटा शाबान रजा बचपन से हिमोफिलिया बीमारी से ग्रसित था। जिसका इलाज काफी महंगा था। उसके पास एक ट्रक था, जिसकी तीन किश्त भी वह नहीं दे पाया था, जिसके कारण वह कर्ज में डूब गया। जिसके बाद तारिक की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। वहीं, यूपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img