spot_img

कपकोट में बीडीसी सदस्य तारा सिंह कोरंगा का शव मिलने से सनसनी

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

बागेश्वर।
कपकोट क्षेत्र के खीरगंगा नदी किनारे स्थित एक आवास के नीचे शनिवार सुबह क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) तारा सिंह कोरंगा (48) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तारा सिंह कोरंगा अपने आवास की तीसरी मंजिल पर रहते थे। घटना की रात वह घर पर अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी तथा माता-पिता गांव में मौजूद थे। परिजनों के अनुसार उनके पिता ने शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे उन्हें फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि तारा सिंह रात करीब 10:20 बजे तक गांव के व्हाट्सऐप समूह में सक्रिय थे।

शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाली एक तीन वर्षीय बच्ची ने घर के बरामदे से नीचे देखा तो उसे तारा सिंह का शव दिखाई दिया। बच्ची ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू की।

तारा सिंह कोरंगा अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img