11 दिसम्बर 2023 को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा माननीय सर्वोच्च उच्च न्यायालय में आर्टिकल 370 के विरोध में विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई करते हुये सुप्रीम कोर्ट नें एक अहम फैसला करते हुये कहा की केन्द्र सरकार द्वारा धारा 370 हटाने का फैसला संवैधानिक तौर पर सही है। इस पर महानगर युवा मोर्चा के द्वारा आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल नें सुप्रीम कोर्ट के इस अहम निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुये कहा की यह निर्णय देश की अखण्डता और एकता को बनाये रखने के लिये जो समाज को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा।






