spot_img
spot_img

जनता को विकास के लिए त्रिपल इंजन की सरकार बनानी चाहिए – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

गौचर / चमोली (के एस असवाल )

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि गौचर नगर पालिका में क्षेत्र की जनता भाजपा का बोर्ड गठित करती है तो इसका असर यहां की विकास योजनाओं पर पड़ेगा।
देर शाम गौचर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने पार्टी प्रत्याशी अनिल नेगी के समर्थन में पार्टी कार्यालय के सामने आयोजित एक नुक्कड़ सभा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को विकास के लिए त्रिपल इंजन की सरकार बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गौचर क्षेत्र की जनता लंबे समय से गौचर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग करती आ रही है। गौचर पालिका में भाजपा का बोर्ड गठित होने पर शीघ्र गौचर चिकित्सालय का उच्चीकरण करने के साथ ही पेयजल के लिए लिफ्ट पंप योजना का विस्तार भी किया जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने मुख्य बाजार में रोड़ शो के माध्यम से भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट का देने का आग्रह किया। इस अवसर पर कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र नयाल, नवीन टाकुली, दिनेश बिष्ट, कैलाश केडियाल, त्रिभुवन भंडारी, आनंद सिंह बिष्ट, विकेंद्र खत्री, जगदीश जोशी, अवनीश चौधरी, अनिल कुमार, सचिन बिष्ट, चैतन्य बिष्ट गायत्री नेगी पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img