spot_img
spot_img

केदारनाथ हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ेगा, 15 सितंबर से शुरू होगा दूसरे चरण का संचालन

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से शुरू होने वाली केदारनाथ हेली सेवा को लेकर तीर्थयात्रियों के लिए राहत की खबर है। हेली सेवा के दूसरे चरण में किराये में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। हेलिकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु निर्धारित किराये पर ही यात्रा कर सकेंगे।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने चारधाम यात्रा शुरू होने के दौरान गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से केदारनाथ हेली सेवा संचालित करने के लिए नौ कंपनियों के साथ अनुबंध किया था। इस दौरान अलग-अलग हेलीपैड से केदारनाथ के लिए किराये में बदलाव किया गया था। गुप्तकाशी और फाटा से किराये में बढ़ोतरी हुई, जबकि सिरसी हेलीपैड से सेवा का किराया पहले की तुलना में कम किया गया।

निर्धारित दरों के अनुसार गुप्तकाशी से केदारनाथ आने-जाने का किराया 12,154 रुपये, फाटा से 9,680 रुपये और सिरसी से 6,086 रुपये तय किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से हेली सेवा के किराये में 290 रुपये, जबकि फाटा से 838 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ आने-जाने वाले यात्रियों के लिए किराये में राहत दी गई है। यहां पिछले वर्ष की तुलना में 2,753 रुपये की कमी की गई है। इस तरह तीनों हेलीपैड से यात्रियों के लिए अलग-अलग किराया निर्धारित है।

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू किया जा रहा है। यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू होगी। टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल केदारनाथ हेली सेवा के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। दूसरे चरण में भी यात्रियों को निर्धारित किराये पर ही हेली सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रा सीजन को देखते हुए हेली सेवा के संचालन और यात्रियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी संबंधित विभागों की ओर से निगरानी रखी जाएगी।

-Advertisement-

-Advertisement-

-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img