spot_img

सड़क किनारे घात लगाए बैठे बाघ ने स्कूटी सवार दंपती पर किया हमला, महिला घायल

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

रामनगर।
शनिवार देर रात घर लौट रहे एक दंपती पर सड़क किनारे छिपे बाघ ने हमला कर दिया। हमले में स्कूटी के पीछे बैठी महिला घायल हो गई। महिला के पति ने साहस दिखाते हुए शोर मचाकर बाघ को जंगल की ओर खदेड़ दिया और घायल पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार लूटाबढ़ गांव निवासी रवि अपनी पत्नी बबीता के साथ शनिवार रात स्कूटी से रामनगर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे लूटाबढ़ क्षेत्र के पास पहुंचे, सड़क किनारे घात लगाए बैठे एक बाघ ने अचानक उनकी स्कूटी पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दंपती घबरा गए। इस दौरान बाघ ने अपने पंजों से बबीता के पैरों पर वार कर उन्हें घायल कर दिया।

हमले के बावजूद रवि ने हिम्मत नहीं हारी और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बाघ जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद रवि घायल पत्नी को तत्काल रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरण सिंह खयानत वन विभाग की टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का हालचाल जाना। वन विभाग की टीम ने घटना से संबंधित जानकारी भी जुटाई।

घटना के बाद लूटाबढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा बाघ की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने की मांग की है।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img