spot_img

श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के लिए एक माह 10 दिन का समय शेष रह गया है।

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के लिए एक माह 10 दिन का समय अवशेष रह गया है। यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए यात्रा से जुड़े अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाओं के लिए जो भी कार्य किए जा रहे हैं वह तीव्र गति से किए जा रहे हैं जिससे कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जा सकें।
अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केदारनाथ यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग को सुचारू कर दिया गया है तथा घोड़े-खच्चरों के माध्यम से मजदूरों के लिए खाद्य सामग्री के अलावा केदारनाथ धाम में संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों के लिए आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही हैलीपैड़ के समीप बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा श्रमिकों के हट से बर्फ हटाने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इसके अलावा यात्रा मार्ग जिन स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो रखें है उन स्थानों पर मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है।
जल संस्थान द्वारा यात्रा मार्ग में तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए पेयजल स्टेंड पोस्ट, हैंडपम्प एवं पेयजल लाईनों का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही घोड़े-खच्चरों को पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए पानी की चरियों के मरम्मत एवं निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है तथा सुलभ इंटरनेशनल द्वारा भी यात्रा मार्ग में शौचालय निर्माण कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है तथा चिकित्सा विभाग द्वारा तीर्थ यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यात्रा मार्ग में स्थापित की जाने वाली एमआरपी का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा भी यात्रा मार्ग में पैच वर्क, डामरीकरण एवं क्षतिग्रस्त दीवारों का भी मरम्मत कार्य तत्परता से किया जा रहा है।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-
Download Appspot_img