spot_img

मिशन 2022 को लेकर भाजपा में रणनीतिक मंथन शुरू

More articles

Vijaya Dimri
Vijaya Dimrihttps://bit.ly/vijayadimri
Editor in Chief of Uttarakhand's popular Hindi news website "Voice of Devbhoomi" (voiceofdevbhoomi.com). Contact voiceofdevbhoomi@gmail.com

देहरादून :- भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नई दिल्ली में बैठक बुलाई है। नेतृत्व परिवर्तन के बाद भाजपा की यह पहली बैठक है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक शनिवार को होनी थी लेकिन अब यह रविवार को होगी। बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार दिल्ली पहुंच गये हैं।
उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद पहली बार हो रही बैठक में केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल के बाद बने सियासी हालात पर मंथन होगा। मोदी कैबिनेट से केंद्रीय मंत्री के स्थान पर राज्यमंत्री बनाने और फेरबदल से बिगड़े क्षेत्रीय संतुलन को सुधारने की रणनीति बनेगी।
यह बैठक पहले शनिवार को होनी थी लेकिन अब रविवार को दोपहर में यह बैठक हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार किया जाएगा। मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस बैठक में भाग लेंगे। वह शुक्रवार से दिल्ली दौरे पर हैं। सियासी चौसर पर सभी मोहरे फिट करने के बाद अब भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने मिशन 2022 को लेकर रणनीतिक मंथन शुरू कर
दिया है। रामनगर में चिंतन बैठक में विधानसभा चुनाव के रोडमैप पर चर्चा के बाद अब पार्टी के सामने इसे जमीन पर उतारने कीबहुत बड़ी चुनौती है। केंद्रीय नेतृत्व की दिल्ली में बुलाई गई। बैठक में इस रोडमैप पर चर्चा होगी। यह बैठक राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम लेंगे, जिसमें पार्टी के केंद्रीय नेताओं के अलावा प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रदेश संगठन महामंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं।

-Advertisement-

-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
Download Appspot_img
spot_img